गोड्डा, जून 20 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यहया सिद्दीकी की अध्यक्षता में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। वक्ताओं ने राहुल गांधी के लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय तथा देश के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के हित में किए जा रहे संघर्ष एवं योगदान की सराहना करते हुए उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस मनाया गया, मरीजों के बीच बा...