कानपुर, जनवरी 22 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के रोड शो के दौरान कांग्रेसी विरोध नहीं जता सके। पुलिस ने पहले ही नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता को सिविल लाइंस स्थित आवास पर रोक लिया। फूलबाग जाने से रोकने पर वहां कई कार्यकर्ता पहुंच गए। बाद में कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष ने कहा कि बापू का नाम मनरेगा से हटाना भाजपा की गांधी विरोधी मानसिकता है। महापौर और पार्षद एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कानपुर में अपना स्वागत करवा रहे हैं। यह कानपुर की जनता का मजाक है। पदम मोहन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव शीलू, संजय दीक्षित, राजशेखर वर्मा आदि रहे। वहीं जाजमऊ में पूर्व उपाध्यक्ष मानेश चन्द्र दीक्षित को पुलिस ने रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। उमेश तिवारी, विमला पासवान, सोनू त्रिपाठी, प्रदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.