कांग्रेसियों को अनावश्यक टीका-टिप्पणी से बचने की सलाह
धनबाद, जून 14 -- प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गठित दो सदस्यीय जांच टीम के सदस्य सुरेंद्र सिंह एवं डॉ एम तौसीफ ने परिसदन में शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि धनबाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अनावश्यक टीका-टिप्पणी से बचने की सलाह दी गई है। विवाद को लेकर उभय पक्षों से बातचीत की गई है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि ऐसा कुछ भी नहीं करें, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हो। पार्टीहित में अनुशासित रहें। रही बात आपसी विवाद की तो सबसे बातचीत की गई है। कोई विवाद नहीं है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंप देंगे। इसके बाद प्रदेश स्तर से आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन संगठन की मज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.