हल्द्वानी, जनवरी 11 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेसियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए भाजपा नेताओं ने हवन किया। कांग्रेसियों पर राजनीतिक फायदे के लिए झूठ फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड को विकास के पथ पर ले जाने के लिए अनेक विकास योजनाएं लाने का काम किया है। विपक्षी कांग्रेस के पास सिर्फ विरोध की राजनीति के अलावा कुछ भी नहीं है। प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं ने उत्तराखंड को चहुमुखी विकास की ओर ले जाने का जो ऐतिहासिक कार्य किया है, वह कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है। कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए लोगों के बीच भ्रम और झूठ फैला रही है। लेकिन जनता सब समझती है।...