मेरठ, सितम्बर 29 -- कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव भाटी एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बारिश के बावजूद कमिश्नरी पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर हाल में सामने आए वोट चोरी एवं मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने पुतला फूंकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने छीनकर प्रयास विफल कर दिया। इस दौरान खूब धक्का-मुक्की एवं हंगामा हुआ। कांग्रेसियों ने ज्ञापन में कहा कि मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की सच्चाई सामने आना आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर उठाए जा रहे सवालों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त क...