कांग्रेसजन ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
वाराणसी, जुलाई 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अयोध्या में रामलला के दर्शन को जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट करने के विरोध में कांग्रेसजन ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। मंगलवार को पिपलनी कटरा स्थित हनुमान मंदिर में कांग्रेसजन ने सरकार को सद्बुद्धि देने, अजय राय की सकुशल रिहाई की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी रीना राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार अजय राय को राजनीतिक कारणों से परेशान कर रही है। मेरे पति केवल श्रीराम के दर्शन के लिए गए हैं, लेकिन उन्हें रोककर वापस लौटने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार राजनीतिक द्वेष छोड़कर लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करे और अजय राय के रामलला के दर्शन का संकल्प पूरा हो। यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट महानगर अध्यक्ष राघवें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.