चंदौली, मार्च 17 -- चंदौली, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी के नेतृत्व में गैस सिलेंडर, मनरेगा मजदूरी सहित पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में विकास भवन का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी को सौंपा।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि देश और प्रदेश की जनविरोधी एवं गलत नीतियों के कारण चंदौली सहित पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। प्रदेश में मनरेगा से कराए गए कार्यों का दो हजार करोड़ का भुगतान बकाया है। प्रदेश के रोजगार सेवकों सहित 40 हजार संविदा कर्मी औसतन आठ महीने तक के मानदेय देने में यह सरकार असमर्थ है।जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने मनरेगा मजदूरों की मजदू...