भदोही, मई 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को सिंहपुर के पास सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रोजेंद्र दुबे राजन द्वारा श्रमिकों को सम्मानित किया गया। मजदूरों के हित में सदैव संघर्ष करने का कांग्रेसजनों ने शपथ ग्रहण की।इस दौरान वसीम अंसारी ने कहा कि मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके श्रम और समर्पण से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूरों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि मजदूर वर्ग हमारे समाज का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया उनके बिना किसी भी विकास की कल्पना अधूरी है। ह...