भभुआ, फरवरी 28 -- कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र बाबू के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला कहा, स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें कई बार जेल भेजा (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में शनिवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 63वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा व संचालन प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी ने किया। कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय राजनीति के आदर्श व्यक्तित्व थे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें अं...