चमोली, दिसम्बर 17 -- मनरेगा का नाम बदलने से नाराज चमोली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कर्णप्रयाग में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर केंद्र सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान कर रही है। सरकार महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी योजनाओं का नाम खत्म करना चाहती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार तानाशाही कर रही है, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध करती रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डमरी ने कहा कि केंद्र सरकार जो जनविरोधी बिल लाई है उसका विरोध जारी रहेगा। कहा सरकार मनेरेगा कर्मियों को भुगतान नहीं कर पा रही है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व प्रधान हरीश चौहान, ऊषा रावत, अंशी देवी, बलबीर चौहान, महेश खंडूड़ी, हरें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.