कांग्रेस: फागुन की बयार संग बिखरे रंग हजार
हरिद्वार, मार्च 2 -- फागुन की बयार संग ज्वालापुर में कांग्रेस ने होली मिलन समारोह से रंग बिखेरा। ज्वालापुर के बैंक्वेट हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंच से नेताओं ने कार्यकर्ताओं पर गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा की। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक रवि बहादुर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। रावत ने मंच से कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता की प्रतीक है। संगठन की मजबूती के लिए सबको एकजुट होकर काम करना चाहिए। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि हरिद्वार से निकला एकता का संदेश पार्टी को नई ऊर्जा देगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। संयोजक मनोज सैनी ने सबका आभार जताया। इस दौरान वरिष्ठ नेता संजय पालीवाल, जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.