नई दिल्ली, जून 25 -- लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (DRC) में शुरू हुए इबोला वायरस के प्रकोप ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। कांगो में महज एक महीने के अंदर पुष्ट मामलों की संख्या एक हजार को पार कर गई है, जबकि युगांडा और फ्रांस में भी नए मामले सामने आए हैं। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को देश में इबोला का पहला पुष्ट मामला सामने आने की पुष्टि की। मंत्रालय के अनुसार, कांगो से लौटे एक डॉक्टर में वायरस की पुष्टि हुई है। मंत्रालय के अनुसार, मरीज मंगलवार को पेरिस पहुंचा था और वह किंशासा से एयर फ्रांस की व्यावसायिक उड़ान से आया था। डॉक्टर में सिरदर्द के अलावा अन्य लक्षण लगभग नहीं थे, लेकिन उड़ान के दौरान उनकी हालत थोड़ी बिगड़ गई। लैंडिंग के तुरंत बाद उन्हें आइसोलेशन में रख लिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरीज की हालत स...