हरिद्वार, दिसम्बर 29 -- श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी स्थित गणेश वाटिका आश्रम में सोमवार को निशुल्क अस्थि एवं नेत्र चिकित्सा शिविर लगा। दिव्य होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक ट्रेडिंग कंपनी ऋषिकुल हरिद्वार और सावा हर्बल के संयुक्त प्रयास से लगे इस शिविर में 150 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क औषधियां दी गईं। ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के शालाक्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने नेत्र विकार जांचे। पंचकर्म विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नितेश आनंद ने संधि एवं त्वचा रोगों पर परामर्श दिया। स्वामी अंशुल शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद और पंचकर्म पद्धति ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सुलभ और प्रभावी उपचार बन रही है। कंपनी के आशीष आहूजा ने कहा कि इसका उद्देश्य आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.