कांगड़ा घाट पर गंगा में डूबने से दो कांवड़ियों की जान बची
हरिद्वार, जुलाई 31 -- कांवड़ मेले के दौरान कांगड़ा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के समय दो अलग-अलग घटनाओं में तेज बहाव में फंसे दो युवकों को एसडीआरएफ की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। पहली घटना में उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी 18 वर्षीय सुधीश ठाकुर गंगा में स्नान के दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। घाट पर तैनात एसडीआरएफ जवानों ने उन्हें डूबता देख तुरंत नदी में छलांग लगाई और कुछ ही देर में सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम ने मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया। दूसरी घटना में उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी 28 वर्षीय राहुल गंगा के गहरे पानी और तेज धारा में फंस गए। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.