कोडरमा, मार्च 5 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम कांको में बुधवार को होली के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। यह आयोजन कांको अंबेडकर क्लब के द्वारा कराया गया। इस दौरान खिलाड़ी दो ग्रुप में बंट गए। टीम ए के कैप्टन सूरज कुमार रजक व टीम बी के कैप्टन अजीत शर्मा थे। इसमें टीम ए विजेता बने। इस खेल में आशीष राणा को मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि ग्राम कांको में कई दशकों से कबड्डी प्रतियोगिता हो रहा है। यह झारखंड की संस्कृति है जो ग्राम कांकों में आज भी विद्यमान है। वहीं कांको मुखिया श्यामदेव यादव ने कहा कि ग्राम काको में वर्षों से होली यह खेल बड़ा धूमधाम से मनाया जाता है। इस खेल में काफी लोग रुचि लेते हैं और कई गांव के दर्शक इसे ...