कांको जमुआटांड़ शिव मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा, पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ शुरू
धनबाद, मार्च 30 -- कांको के जमुआटांड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्री 1008 रूद्र महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 151 युवतियों व महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया, जबकि 101 महिलाएं व युवक हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर कांको स्थित कतरी नदी तट पहुंचे। नदी तट पर आचार्य रविकांत शास्त्री, गोपाल आचार्य एवं पंडित गोकुल पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलशों में जल भरा गया। इसके बाद महिलाएं कलश लेकर यज्ञ मंडप पहुंची, जहां विधिवत धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। यज्ञ के मुख्य जजमान के रूप में जगन्नाथ मंडल व उनकी पत्नी सारथी देवी शामिल हुए। कलश यात्रा में मां काली, भगवान श्रीराम-सीता, वीर हनुमान एवं भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.