रांची, जून 2 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पतराटोली निवासी 32 वर्षिय आमीर सोहेल, पिता मुस्तफा अंसारी, 22 मई से लापता हैं। इस संबंध में परिजनों ने कांके थाना में आवेदन देकर बताया है कि आमीर 22 मई को अपनी बाईक से घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, उन्होंने आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन आमीर का कोई सुराग नहीं मिला। जिस बाईक से वह घर से निकले थे, उसे चुटिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने बरामद कर लिया है, लेकिन आमीर अब तक लापता हैं। इधर, पुलिस मामले की जांच करते हुए आमीर की तलाश में जुटी हुई है। परिजनों ने भी आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आमीर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या उनके परिजनों को दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...