रांची, सितम्बर 2 -- रांची। रांची नगर निगम की बाजार शाखा की ओर से मंगलवार को कांके रोड में चांदनी चौक और इसके आसपास के इलाके में सड़क के किनारे से अवैध होर्डिंग्स हटाए गए। बाजार शाखा की ओर से चलाए जा रहे अभियान में टीम ने चांदनी चौक और इससे आगे सड़क के दोनों छोर पर लगे पांच अवैध होर्डिंग्स को हटाया। होर्डिंग्स की बुनियाद व फ्रेम में लगे लोहे के एंगल को काटकर जब्त किया गया। बताया गया कि निगम की ओर से अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...