रांची, जनवरी 28 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रतिमा देवी जन कल्याण सहयोग समिति वर्किंग लेवल, झारखंड द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के संस्थापक और अध्यक्ष लालचंद सोनी ने 150 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने घोषणा की है कि अब यह समिति गरीब बेटियों के विवाह और अन्य आयोजनों के लिए जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में टेन्ट का सामान उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों की बेटियों की शादी धूमधाम से संपन्न हो, यह समिति का एक विशेष प्रयास है। समिति के सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि वे पूरे झारखंड में गरीबों और असहायों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। सेवा कार्य को सफल बनाने में प्रतिमा देवी, संजर खान और निरंजन कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.