रांची, दिसम्बर 10 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम काफी ठंडा रहा। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 10 दिसंबर को 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में अचानक गिरावट के कारण क्षेत्र में ठंड और कनकनी बढ़ गई है। वहीं हवा की गति 4.2 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई, जिसके कारण चली तेज हवा से मौसम ठंडा बना रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रमेश कुमार के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ेगी तथा कनकनी में और बढ़ोतरी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...