रांची, दिसम्बर 11 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड महसूस की गई। पिछले 24 घंटे में कांके का मौसम काफी ठंडा रहा। मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं 2.8 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने के कारण ठंड का अहसास अधिक हुआ। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रमेश कुमार ने भी न्यूनतम तापमान के ठंडा रहने की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.