रांची, जनवरी 11 -- कांके, प्रतिनिधि। झामुमो कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की की अध्यक्षता में न्यू मार्केट, कांके में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गुरुजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अध्यक्ष नवीन तिर्की ने कहा कि गुरुजी के पदचिह्नों और आदर्शों को मानते हुए हमें शोषितों और वंचितों के हक-अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष करते रहना है। उनके सपनों को साकार कर हमें लोगों की जन-आकांक्षाओं को पूरा करना है। मौके पर समनूर मंसूरी, खुर्शीद आलम, बबलू राम, अजीज अंसारी, अशोक साहू, सबीबुल रहमान, फलिंदर मुंडा, सोनू मुंडा, हनीफ अंसारी, शेख शहाबुद्दीन, मो फुरकान और रतन अनमोल सांगा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...