रांची, मार्च 14 -- रातू, प्रतिनिधि। कांके में जमीन विवाद में 65 वर्षीय राजेंद्र मुंडा की गोली मारकर हत्या पर खुटकटी मुंडा समाज धर्म सभा ने शनिवार को आक्रोश व्यक्त किया है। कार्यकारी अध्यक्ष मनीष मुंडा ने सीबीआई जांच कर दोषियों को अभिलंब गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है। उन्होने बताया कि मुंडा समाज अन्य जिला के प्रतिनिधियों से संपर्क कर मंथन कर रहा है। संगठन सचिव देवेंद्र पाहन, राजेश पाहन, हेमंत मुंडा, विकी पाहन, फूल कुमार मुंडा, सीताराम मुंडा, दीपक मुंडा, अजय मुंडा, सुरेंद्र पाहन, जितेश्वर मुंडा, कृष्ण मुंडा, रामधन मुंडा, मंगरा मुंडा, वीरेंद्र मुंडा, सरिता लांग, किरण मुंडा ने घटना की निंदा कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...