रांची, फरवरी 4 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में चोरी और जमीन विवाद से जुड़े मारपीट मामलों में कांके पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों में छापेमारी कर सोमवार की रात उन्हें गिरफ्तार किया था, जिन्हें पूछताछ के बाद मंगलवार देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कांके थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि समरसेबल पंप चोरी के मामले में हुसीर निवासी सलीम अंसारी (पिता साहिजान अंसारी) और मोकिम अंसारी (पिता मुर्सलीम अंसारी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में गढ़ हुसीर निवासी मोजिब अंसारी उर्फ मोजिया, सैयद अंसारी और तैयब अंसारी (तीनों के पिता क्यामुद्दीन अंसारी), मुर्शीद अंसारी और वाजिद अंसारी उर्फ उसैद अंसारी (दोनों के पिता मनान अंसा...