रांची, दिसम्बर 8 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम काफी ठंडा रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गति 2.6 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड होने के कारण कनकनी बनी रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रमेश कुमार के अनुसार, बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान काफी कम दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.