रांची, जून 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। राजधानी के प्रमुख जल स्रोतों में शामिल कांके डैम के संरक्षण, स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर रांची नगर निगम ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। नगर आयुक्त के निरीक्षण के बाद निगम की विभिन्न शाखाएं समन्वित रूप से डैम की सफाई और संरक्षण कार्य में जुट गई हैं। कांके डैम में जमी जलकुंभी, गाद और अन्य अवांछित पदार्थों को हटाने के लिए पोकलेन मशीन और वीड हार्वेस्टिंग मशीन उतारी गई है। अत्याधुनिक मशीनों की मदद से जलाशय में फैली जलकुंभी को हटाने और तल में जमे गाद की सफाई की जा रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार, इससे डैम की स्वच्छता बेहतर होगी और उसकी जलधारण क्षमता भी सुरक्षित रहेगी। अभियान के तहत डैम के आसपास उगी झाड़ियों और अनियंत्रित घासों की भी व्यापक कटाई की जा रही है। इससे क्षेत्र की साफ-सफाई में सुधार क...