रांची, जून 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को कांके डैम के तटवर्ती क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के तहत तीन अवैध खटालों को हटाया गया। निगम प्रशासन ने कहा कि कांके डैम क्षेत्र को अतिक्रमण व प्रदूषण मुक्त बनाए रखने और जल स्रोतों के संरक्षण के उद्देश्य से रांची नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई की गई। सार्वजनिक जल स्रोतों, कैचमेंट क्षेत्र व सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण व प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।निगम ने लोगों से अपील कि है कि कांके डैम सहित सभी जलाशयों में किसी भी प्रकार का ठोस या तरल अपशिष्ट न डालें और जलाशयों के तटवर्ती क्षेत्रों में अतिक्रमण न करें। यह भी पढ़ें- पिस्का मोड़ से आईटीआई बस स्टैंड तक चला अतिक्रमण मुक्त अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान क...