रांची, जून 4 -- रांची। कांके चैंपियंस लीग में कांके पत्राटोली को हराकर हिंदपीढ़ी इलेवन की टीम चैंपियन बनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कांके पत्राटोली की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 65 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंदपीढ़ी की टीम मात्र 6 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। समापन पर हिंदपीढ़ी टीम को चैंपियन ट्रॉफी के साथ Rs.60,000 पुरस्कार राशि दी गई। उपविजेता कांके पत्राटोली को Rs.40,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी मिली। जादू को प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक दीपक रजक, चंदन बैठा, शत्रुधन महतो, कमलेश महतो, राजीव रंजन, जीशान एवं सचिव आकाश ठाकुर ने खिलाड़ियोंको सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...