रांची, नवम्बर 28 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के सुकुरहुट्टू दक्षिणी पंचायत सचिवालय में सुकुरहुट्टू ग्राम विकास दल के तत्वावधान में सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर विचार गोष्ठी के साथ कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी डॉ अनिल कुमार राम के सौजन्य से 100 से अधिक असहायों के बीच कंबल बांटे गए। उन्होंने बताया कि उनका संगठन पिछले 12 वर्षों से गरीबों के बीच कंबल वितरण, रक्तदान शिविर और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहा है। संगठन के अध्यक्ष हरिनाथ साहू लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सह रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिनाथ साहू ने की, जबकि संचालन कांके विधायक प्रतिनिधि प्रशांत बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.