कांकेर, जनवरी 22 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भयावह दुर्घटना चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।केबिन काटकर निकाला शव मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के सामने का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद ट्रकों के केबिन बुरी तरह पिचक गए, जिससे शव अंदर ही फंस गए। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से केबिन काटकर शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान बलौदाबाजार जिले के होरी लाल (35 वर्ष) और अजय साहू (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एक ही ट्रक में सवार थे। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.