जमशेदपुर, मार्च 25 -- पटमदा प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमावर्ती ओड़िया पंचायत अंतर्गत कांकु गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के चापाकलों से पानी निकलना बंद हो जाने के कारण करीब 120 आदिवासी परिवारों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों को अब गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में बने डोभा (सिंचाई गड्ढे) से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। महिलाओं को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जलस्तर नीचे जाने के कारण गांव के दो चापाकल और एक सोलर संचालित जलमीनार पिछले चार दिनों से लगभग ठप पड़े हैं। काफी देर तक हैंडल चलाने के बाद भी मुश्किल से एक बाल्टी पानी निकल पा रहा है।श्याम चरण हांसदा, महकी बेसरा, रातुली टुडू, सुकुरमनी मुर्मू और आरती मुर्मू ने बताया कि हाल की बारिश के कारण डोभा का पानी दूषि...