कहेलिया फीडर से पांच घंटे बिजली मिलना भी हो रही मुश्किल, किसान परेशान
शाहजहांपुर, जून 22 -- शाहजहांपुर। जिले की सदर तहसील के भावलखेड़ा विकास खंड अंतर्गत बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र के कहेलिया फीडर पर आए दिन लाइन ब्रेकडाउन रहने से लोगों को पांच घंटे बिजली सप्लाई भी मिलना मुश्किल हो रहा है। इस लाइन में सबसे अधिक निजी नलकूप होने से किसानों को भी सिंचाई में परेशानी हो रही है। आवास विकास सब डिवीजन के बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र के कहेलिया फीडर पर 30 किमी लंबी लाइन से 59 गांव को बिजली सप्लाई दी जाती है। इसी फीडर पर करीब 300 से अधिक निजी नलकूप कनेक्शनों को भी बिजली सप्लाई दी जाती है। लाइन अधिक लंबी रहने के साथ अधिक लोड होने से आए दिन तार टूटना आम बात हो गयी है। लगातार बिजली लाइन में फाल्ट बना रहने से क्षेत्र के लोगों को पांच घंटे भी बिजली सप्लाई मिलना मुश्किल हो रही है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.