मिर्जापुर, जनवरी 29 -- नरायनपुर। अदलहाट के रैपुरिया गांव गंगा पर बने पीपापुल पर मंगलवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगा में गिरी कार में सवार व्यवसायी समय रहते शीशा तोड़कर बाहर निकल आए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। व्यवसायी नकाबपोशों के भय से भागते समय दुर्घटना का शिकार हुए, लेकिन कहीं न कहीं पीपापुल पर बेतरतीब बिछाए गए चकर प्लेट को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पीपापुल पर बिछाए गए चकर प्लेट एक-दूसरे में ज्वाइंट नहीं किए गए हैं, जिससे वाहन गुजरते समय चकर प्लेट का एक छोर उठ जाता है। मंगलवार रात व्यवसायी नकाबपोश के भय से भाग रहे थे, कार की रफ्तार काफी तेज थी, भागते समय बेतरतीब बिछाए गए चकर प्लेट का एक छोर उठ जाने से कार में फंस गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिर गई। ग्रामीणों ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.