देहरादून, जनवरी 1 -- देहरादून में पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 12 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार 300 के पार रहा। मंगलवार की आधी रात को एक्यूआई अधिकतम 385 तक जा पहुंचा था। वहीं, औसत एक्यूआई 318 दर्ज किया गया, जो कि सामान्य दिनों में अब तक का सबसे ज्यादा एक्यूआई है। पिछले कुछ दिनों से नए साल के जश्न के लिए दून में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। लोग बोन फायर आदि कर रहे हैं। इसके अलावा बारिश ना होने, हवा ना चलने से भी प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। दून विवि के पर्यावरण विभाग के एचओडी डा. विजय श्रीधर के अनुसार हवा ना चलने और ठंड की वजह से जो भी प्रदूषण हो रहा है वो फैल नहीं पा रहा है। जिस कारण प्रदूषित कण जैसे पीएम-10 या पीएम-2.5 का घनत्व काफी ज्यादा हो गया है। जो सीधे तौर पर एक्यूआई बढ़ने के लिए जिम्मेदार हैं। न बारिश हुई, न बर्फ पड़ी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.