शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शाहजहांपुर। जनपद समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में घने बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। शहर क्षेत्र में जहां हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं मदनपुर में तेज बारिश ने मौसम को और सुहाना बना दिया। अल्लाहगंज क्षेत्र में भी दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ बादलों की मौजूदगी ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। बाजारों में भीड़ सामान्य रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरों पर राहत दिखी। मौसम में आए इस बदलाव से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। गन्ना शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने बताया कि अभी बारिश के आसार हैं।

हिंदी हि...