लाहौर, सितम्बर 2 -- इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान मच गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में 7 बदलाव कर दिए हैं। इस बीच सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक मंगलवार 1 सितंबर को लंदन से स्वदेश लौट आए। इमाम पाकिस्तान के उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड दौरे से बीच में ही वापस बुला लिया गया है। लीड्स और लॉर्ड्स में मिली हार और टीम के प्रदर्शन पर उठे सवालों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सात खिलाड़ियों को बदलने का बड़ा फैसला लिया था। इसके साथ ही दौरे के बीच में मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच को भी हटा दिया गया। पीसीबी और टीम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इमाम की चोट और मोहम्मद रिजवान के कथित लापरवाह रवैये ने बोर्ड की नाराजगी को और बढ़ाय...