नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- दुनिया में कहीं पेट्रोल 2.24 रुपये लीटर है तो कहीं 421.80 रुपये लीटर। हांगकांग में पेट्रोल की कीमत भारत से चार गुना अधिक है। जबकि, लीबिया, ईरान और वेनेजुएला में करीब 32 से 48 गुना सस्ता। ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पेट्रोल का औसत रेट 108.70 रुपये लीटर है। जबकि, दुनिया में ऑक्टेन-95 पेट्रोल की औसत कीमत करीब Rs.151.81 लीटर है।आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं बेंचमार्क दिल्ली में आज भी पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। जबकि, महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल भी 106.06 रुपये लीटर है।इस साल भारत में पेट्रोल-डीजल कितना हुआ...