संवाददाता, अप्रैल 12 -- UP News: धर्मनगरी चित्रकूट के मंदिरों को निशाना बना डेढ़ महीने में चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग को शनिवार को पुलिस ने दबोच लिया। इनमें तीन शातिर चोरों के साथ ही एक सुनार को भी पकड़ा गया है। शातिरों ने चित्रकूट, बांदा के अलावा सीमा से सटे एमपी क्षेत्र में भी कई वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि चोर गैंग के सरगना विजय शुक्ला ने पूछताछ में कई अजब-गजब खुलासे किए हैं। विजय ने बताया कि पाप न लगे इसलिए मंदिर में मुस्लिम से चोरी कराते थे। यही नहीं वह मंगलवार और शनिवार के दिन मंदिरों में चोरी नहीं करते थे। पुलिस ने इनके पास से मंदिरों में प्रतिमाओं के गहनों की चांदी करीब सात किलो, 65 हजार हजार रुपये, बाइक के अलावा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। एसपी अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि भरतकूप ...