पटना, मई 2 -- शहर के कई इलाकों में शनिवार को भीषण जाम की स्थिति रही। बुद्ध मार्ग, गांधी मैदान, अशोक राजपथ और राजाबाजार में शनिवार की शाम चार बजे से छह बजे के बीच जाम की स्थिति बनी रही। इन इलाकों में इसलिए जाम रहा क्योंकि नो पार्किंग जोन में जहां-तहां लोगों ने वाहन खड़े कर रखे थे। कई जगहों पर तो अतिक्रमण के कारण जाम रहा। बुद्ध मार्ग में कोतवाली थाने से जीपीओ गोलंबर तक शाम चार बजे से साढ़े पांच बजे तक एक लेन जाम रही। इस सड़क पर यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है तथा साइनेज भी लगाया गया है, लेकिन ऑटो ई-रिक्शा चालक इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही स्थिति रही। इंटरमीडिएट काउंसिल के कार्यालय से लेकर इस्कॉन मंदिर से सामने वाली सड़क पर बड़ी संख्या में ऑटो ई-रिक्शा नो पार्किंग जोन में लगे थे जिसके कारण जाम ...