नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- 'कहीं नहीं जाएंगे मोदी'... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भाजपा में इन दिनों यह नारा गूंज रहा है। कोई इसे भाषणों में दोहरा रहा है तो कोई गाने के अंदाज में पेश कर रहा है। भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने प्री-दिवाली पार्टी में इस नारे पर गाना गाया तो केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हारमोनियम पर भजन की धुन में इसे गुनगुनाया। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने तो नारे को भजन का अंदाज देते हुए मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र भी किया। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं ने 'कहीं नहीं जाएंगे मोदी' के नारे को जोर-शोर से उठाना शुरू कर दिया है। खरगे ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा था, 'मोदी का बाप भी जाएगा।' इसके जवाब म...