लखीमपुरखीरी, मई 12 -- मंगलवार को जिले के मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली। जिले के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ धूल भरी हवाएं चलीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कई इलाकों में तेज आंधी आई तो कई जगह छिटपुट बारिश हो गई। हालांकि तमाम इलाकों में कुछ देर के बादल के बाद चटक धूप निकली। पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में दोपहर के समय अचानक काली घटाएं छा गईं। तेज रफ्तार हवाओं के साथ कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। इस अचानक हुई बूंदाबांदी से तापमान में आंशिक गिरावट तो आई, लेकिन राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई और दुपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेनी पड़ी। मौसम के ...