बदायूं, अप्रैल 1 -- बदायूं। नवीन शैक्षिक सत्र का आगाज आज से हो गया है। नवीन शैक्षिक सत्र के पहले दिन परिषदीय एवं कॉन्वेंट स्कूलों में बच्चों का रोली चंदन से तिलक करने के अलावा गुलाब के पुष्प भेंट करके स्वागत किया जा रहा है।सत्र के पहले दिन शिक्षक एवं बच्चे दोनों ही काफी उत्साहित हैं।एक अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र शुरू हो जाता है।नवीन शैक्षिक सत्र के पहले दिन जिले भर के परिषदीय एवं कॉन्वेंट स्कूलों में बच्चों के स्वागत का गेट पर इंतजाम किया गया है। शिक्षक बच्चों का गेट पर तिलक कर रहे हैं और पुष्प भेंट करने के अलावा पुष्प वर्षा करके भी उनका स्वागत कर रहे हैं। परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए आज से नि:शुल्क नवीन पुस्तकों का वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल चलो अभियान का आगाज भी आज होना है। स्कूल चलो अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्च...