कहीं ठंड ने दी दस्तक तो कहीं गर्मी का जलवा बरकरार,राजस्थान में मौसम का अजब हाल
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- राजस्थान में मौसम इन दिनों दो रंग दिखा रहा है। रात होते ही ठंड का एहसास होने लगता है, लेकिन सूरज निकलते ही धूप अपना असर दिखाने लगती है। सुबह और रात को हल्की सर्दी महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बना हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, वहीं दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज हो रहा है। गुरुवार को प्रदेश में माउंट आबू सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां दिन के तापमान ने दूसरे शहरों के मुकाबले ज्यादा गर्मी का अहसास कराया। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। यानी फिलहाल बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.