मिर्जापुर, मई 6 -- मिर्जापुर। चुनार में गंगा पर बना पक्का पर अब सुसाइड केंद्र का दाग लगने लगा है। पुल पर जाली न होने से आसपास के साथ ही दूसरे जिले के लोग भी यहां से नदी में छलांग लगाकर जान दे रहे हैं। बीते माह बगही गांव की एक युवती ने छलांग लगाई थी तब भी यही सवाल उठा था। आंकड़ों की माने तो बीते एक वर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग यहां से कूद चुके हैं, जिनमें छह की मौत हो चुकी है, जबकि कई को मछुआरों और गोताखोरों ने बचा लिया। चुनार गंगा घाट से अदलपुरा होते हुए वाराणसी को जोड़ने वाला यह पुल पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव में घिरे लोगों के लिए आसान विकल्प बनता जा रहा है। पुल की रेलिंग कम ऊंचाई की होने और जाली न होने के कारण लोग आसानी से नदी में कूद जाते हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बीते एक वर्ष में 12 लोग यहां से गंगा में कूद चुके हैं, जिनमें आठ ...