हरदोई, अप्रैल 15 -- हरदोई। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में दर्जनों की संख्या में गर्मी से निजात पाने के लिए ऐसी लगी हैं पर वर्तमान में कई स्थानों की ऐसी खराब है। यही हाल पंखों का है। पंखे लगे हैं तो कई स्थानों पर पंखे खराब हैं, जो चल रहे हैं उन पंखों से गर्म हवा निकल रही। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि अभी कुछ पंखे मरम्मत के लिए जा चुके हैं। जो भी खराब हैं उन्हें सही कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- देहात के अस्पतालों में मरीजों को मिलेगी कूलर की ठंडी हवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...