कहीं कोई समस्या हो तो पुलिस को बताएं
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिले भर में महिला पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें हेल्पलाइन नंबर बताये। किस नंबर पर किस तरह से शिकायत करनी है इसको लेकर भी जानकारी दी। महिलाओं को अधिकारों को लेकर भी बताया गया। कहा गया कि पुलिस हर समय सुरक्षा के लिए तैयार है। कहीं कोई दिक्कत हो तो बतायें समस्या का समाधान होगा। जहानगंज, फतेहगढ़, कमालगंज, कंपिल, मऊरवाजा, महिला थाना, मोहम्मदाबाद, मेरापुर, राजेपुर, शमसाबाद की पुलिस की टीम ने अपने अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.