सीवान, जून 5 -- नीरज पाठक सीवान। सूबे व देश के अन्य हिस्सों में अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं के बाद स्वास्थ्य संस्थानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सीवान जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजामों की पड़ताल में कई महत्वपूर्ण कमियां सामने आई हैं। अस्पतालों में अग्निशामक यंत्र तो लगे हैं, लेकिन उनकी नियमित जांच और रखरखाव को लेकर स्थिति पूरी तरह संतोषजनक नहीं दिखती। वहीं कई निजी अस्पतालों में इमरजेंसी एग्जिट, वायरिंग और फायर सेफ्टी ऑडिट जैसे मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जिले के सदर अस्पताल सहित अधिकांश सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अग्निशामक यंत्र लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- फायर सेफ्टी के बिना चल रहे अस्पताल, निजी क्लीनिकों में हादसे का बड़ा खतरा अस्पताल प्रशासन का दावा है कि इनकी समय-समय...