नई दिल्ली, मई 13 -- लहसुन लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई घरेलू नुस्खों में भी काम आता है। लेकिन आजकल बाजार में ऐसा लहसुन भी बिक रहा है जिस पर केमिकल ट्रीटमेंट होने की आशंका रहती है। कई लोग सिर्फ लहसुन का बड़ा आकार या चमक देखकर उसे खरीद लेते हैं, जबकि ऐसा करना सही नहीं माना जाता। अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए, तो कुछ आसान तरीकों से अच्छे और सुरक्षित लहसुन की पहचान की जा सकती है। आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।1. रंग देखकर करें पहचान बहुत ज्यादा चमकदार और एकदम सफेद लहसुन देखकर सावधान हो जाना चाहिए।असली लहसुन कैसा दिखता है?हल्का ऑफ-व्हाइट या क्रीम रंगबहुत ज्यादा चमकदार नहींनेचुरल लुक वाला बहुत ज्यादा सफेद लहसुन में केमिकल ट्रीटमेंट होने की संभावना मानी जाती है। इसलिए सिर्फ रं...