नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- घर को व्यवस्थित रखने के लिए लोग अक्सर खाली बर्तनों और दूसरे सामान को किसी भी खाली जगह पर रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि घर की कुछ जगहों पर लंबे समय तक खाली बर्तन रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। इसका संबंध परिवार की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति से भी जोड़ा जाता है। खासतौर पर घर का मध्य भाग, उत्तर दिशा, पूजा स्थल और मुख्य द्वार ऐसे स्थान हैं, जहां अनावश्यक सामान जमा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इन चार जगहों पर खाली बर्तन रखने से क्यों मना किया जाता है।घर के ब्रह्म स्थान पर ना रखें खाली बर्तन वास्तु शास्त्र में घर के बिल्कुल मध्य भाग को ब्रह्म स्थान कहा जाता है। इसे पूरे घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। व...