नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- Right way to wash leafy greens : सर्दियों का मौसम आते ही भारतीय रसोई साग की खुशबू से महकने लगती है। साग खाने में जितना टेस्टी होता है, उसे साफ करके धोना उतना ही मुश्किल काम होता है। साग का अगर अच्छी तरह धोकर ना पकाया जाए तो उसका किरकिरा स्वाद टेस्ट और सेहत दोनों खराब कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप गलत तरीके से भी साग धोते हैं तो उसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में साग का स्वाद और पोषक तत्व, दोनों को बनाए रखने के लिए मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से आइए जानते हैं क्या है हरी पत्तेदार सब्जियों को धोने का सही और आसान तरीका।मास्टर शेफ पंकज भदौरिया का हरी पत्तेदार सब्जियों को धोने का तरीका साग को अच्छी तरह धोने के लिए मास्टर शेफ पंकज भदौरिया सबसे पहले एक बड़े कटोरे का इस्तेमाल करती हैं। इस कटोरे में पकंज पानी भ...